फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Truck drivers fight after dispute over sidewalk

Mau News: साइड लेने के लिए ट्रक चालकों में विवाद के बाद मारपीट

Sun, 15 Mar 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers fight after dispute over sidewalk
शहर कोतवाली क्षेत्र के ओवरब्रिज पर साइड को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच विवाद हो गया जो मारपीट में बदल गया। घटना में एक चालक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के पदमी डांड़ गांव निवासी देवेन्द्र यादव पुत्र स्व. जंगबहादुर यादव ने बताया कि वह बीते 12 मार्च की रात 9 बजे के करीब अपना ट्रक लेकर बहादुरगंज की ओर से घोसी जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के सरया गांव निवासी ट्रक चालक उपेन्द्र यादव पुत्र चन्द्रिका यादव बार-बार साइड लेकर आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ओवरब्रिज पर साइड न मिलने से नाराज होकर उपेन्द्र यादव ने तेज गति से ट्रक आगे लगाकर रोक दिया और देवेन्द्र यादव का कॉलर पकड़कर उन्हें गाड़ी से नीचे खींच लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए गाली-गलौज की।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी के हाथ में लोहे की रॉड थी और वह शराब के नशे में था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। बताया गया कि उपेन्द्र यादव के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जिसे पीड़ित पहचान नहीं पाया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed