{"_id":"663b69615833a1d2940abbfa","slug":"truck-crushes-bike-youth-dies-and-another-injured-in-mau-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, दूसरा घायल; हादसे के बाद चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, दूसरा घायल; हादसे के बाद चालक फरार
Wed, 08 May 2024 05:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 05:31 PM IST
सार
Mau News: हादसे के समय युवक अपने ससुराल से साले के साथ गांव लौट रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित स्टेट बैंक के पास बुधवार की दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला युवक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर निवासी नंदू राजभर (40) पुत्र रामदत के रूप में हुई है।
वह अपने ससुराल मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन नगर पंचायत के उसुरी पोखरा निवासी बेचन राजभर के घर आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गत दिनों आया हुआ था। बुधवार को वह दोपहर अपने साले शिवनारायण राजभर के साथ वापस अपने गांव बाइक से लौट रहा था। अभी वह मधुबन बाजार के स्टेट बैंक के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बाइक के पीछे बैठा नंदू सिर के बल सड़क पर जा गिरा। वहीं, उसका साला सड़क की दूसरी ओर जा गिरा। सूचना मिलने पर पहुंची मधुबन पुलिस ने दोनों घायलों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नंदू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक चला रहा मृतक का साला मामूली रूप से घायल हो गया।
सीसीटीवी फुटेज को खंघाल रही पुलिस
प्रभारी निरीक्षक मधुबन रविंद्र नाथ राय का कहना था कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ट्रक चालक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।