Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Truck collides with DCM, driver dies

Mau News: डीसीएम में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Sun, 19 Oct 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with DCM, driver dies
रानीपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रानीपुर के पास  डीसीएम और ट्रक की टक्कर में क्
रानीपुर। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रानीपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार दोपहर तीन बजे पहले से खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परिचालक बाल-बाल बच गया। इलाज के दौरान लखीमपुरखीरी निवासी चालक अवतार सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 279.2 के पास यूपीडा की डीसीएम ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पटना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक खाली ट्रक ने खड़ी डीसीएम को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सुरक्षा टीम और रानीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक अवतार सिंह, निवासी पिपरिया बाईपास पुलिस चौकी, एलआरपी, जनपद लखीमपुरखीरी को बाहर निकालकर गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं ट्रक का परिचालक किशोरी लाल सुरक्षित बताया जा रहा है। जहां इलाज के दौरान अवतार सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed