फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Truck collided head-on, both drivers injured

आमने सामने भिड़े ट्रक, दोनों चालक घायल

Thu, 28 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Truck collided head-on, both drivers injured
थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर के पास बुधवार की देर रात दो बेकाबू ट्रकों में आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ निवासी ट्रक चालक रामविलास यादव बुधवार की रात करीब 2.30 बजे मऊ से माल लादकर गोरखपुर जा रहा था। अभी वह भदसा मानोपुर पहुंचा ही था कि गोरखपुर से डाक लेकर रायबरेली निवासी ट्रक चालक शिवकरन भी वहां पहुंच गया। आंख झपकने से दोनों के बीच आमने- सामने टक्कर हो गयी। जिसमें घायल होकर शिवकरन ट्रक में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुदेश सिंह हमराहियों संग मौके पर पहुंच लोगों की मदद से दो घंटे बाद घायल को निकालकर दोनों चालकों को सीएचसी कोपागंज भेजवाया। चिकित्सकों ने शिवकरन की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ कर थाने ले आई। इस बाबत थानाध्यक्ष सुदेश सिंह ने कहा कि अभी किसी भी तरफ से तहरीर नही पड़ी है दोनो पक्षों को सूचना दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed