{"_id":"671e9cfc482b2ac4df0f6614","slug":"troubled-by-her-four-sisters-in-law-the-woman-left-the-house-the-father-in-law-accepted-the-daughter-in-law-after-admitting-his-mistake-mau-news-c-295-1-mau1001-119666-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चार ननदों से परेशान महिला ने छोड़ा घर, ससुर ने गलती मानकर बहू को किया स्वीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चार ननदों से परेशान महिला ने छोड़ा घर, ससुर ने गलती मानकर बहू को किया स्वीकार
विज्ञापन
मेरा निकाह छह माह पहले हुआ है, निकाह के बाद मेरे शौहर रोजगार के लिए सिलसिले में सऊदी दुबई चले गए। शौहर के जाते ही मेरी चार ननदें मुझे इस कदर परेशान करने लगीं कि मैं बीते चार माह से ससुराल छोड़कर मायके रह रही हूं। मामले में महिला के ससुर ने अपनी बेटियों की गलती स्वीकार करते हुए बहु से भविष्य में ऐसा दुबारा न होने का आश्वासन दिया। यह मामला रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में शामिल एएसपी महेश सिंह अत्री के समक्ष आया।
मामले में ससुर ने हर माह आर्थिक मदद बहू को देने की बात कही। ससुर के इस सकारात्मक रुख से नाराज बहू ने अपनी नाराजगी छोड़कर ससुराल में रहने को तैयार हुई। वहीं इस दौरान एक मामला सुलह समझौते का ओर को देखने मिला। जहां नवविवाहित जोड़ा शादी के कुछ माह बाद से अलग रह रहे थे। पति को अपनी पत्नी से मोबाइल का ज्यादा प्रयोग करने पर आपत्ति थी, जिसको लेकर विरोध करने पर दोनों में विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों अलग रहे थे, लेकिन रविवार को पत्नी को अपनी गलती का अहसास होने पर उसके द्वारा मोबाइल का केवल सार्थक प्रयोग करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद दोनों के बीच चले आ रहे मनमुटाव दूर हो गया।
चार घंटे से अधिक समय तक चले इस बैठक में 51 मामले आए, इसमें 13 का निस्तारण किया गया। जबकि इसमें आठ मामलों में दंपतियों ने आपसी गिले शिकवे भुलाकर एक साथ रहने को तैयार हुए।वहीं पांच मामले कोर्ट में चलने के कारण बन्द किया गया और एक मामले में एफ आई आर दर्ज करने की कार्रवाई की गई। निस्तारण में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री, अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद और एसआई समरजीत यादव उपस्थित रहे।