{"_id":"d0c6a5016f9634e305319037110281ee","slug":"tribute-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमंथप्पा के निधन से लोग मर्माहत, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमंथप्पा के निधन से लोग मर्माहत, दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लेशियर के बर्फ में 144 घंटों तक दबे रहने के दौरान मौत को चुनौती देने वाले जांबाज सैनिक हनुमंथप्पा आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया।
यह सूचना मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर छा गई। भाजपा सहित कई संगठनों ने शोक सभाएं आयोजित कर हनुमंथप्पा सहित देश की सीमा की रखवाली करते हुए ग्लेशियर के तूफान में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों को नमन करते हुए भाव भीनी श्रद्धांजलि दिया।
भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि हनुमंथप्पा सहित जिन नौ सैनिकों ने देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। देशवासी कभी इन्हें भुला नहीं सकते। पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे ने कहा कि हनुमंथप्पा युगों युगों तक भुलाए नहीं जा सकेंगे।
वरिष्ठ पार्टी नेता पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अरिजीत सिंह ने कहा कि अद्भुत जीवट के धनी हनुमंथप्पा की स्वास्थ्य लाभ के लिए करोड़ों देशवासी प्रार्थनाएं दुआएं कर रहे थे, लेकिन प्रक़ृति ने उन्हें हमसे छीन लिया।
विज्ञापन
इससे समूचे देशवासी दुखी हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ,संतोष सिंह, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्ता, आनंद रैकवार, भारत भीम , जनार्दन, विजय राजभर, विजय राजभर , सत्यमित्र सिंह, प्रहलाद वर्मा और विजय प्रताप वर्मा आदि ने दिवंगत सैनिकों को श्रद्घांजलि समर्पित किया।
उधर गांव बचाओ मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर धरना स्थल पर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने हनुमंथप्पा सहित ग्लेशियर में प्राण गंवाने वाले सभी जवानों को श्रद्घासुमन अर्पित किया।