{"_id":"6202b3d9dbd3dc3ca626e816","slug":"treet-lights-of-adri-nagar-panchayat-are-lighting-up-night-and-night-mau-news-vns6376521169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात तो रात दिन में भी उजाला कर रही हैं अदरी नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात तो रात दिन में भी उजाला कर रही हैं अदरी नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
मऊ। सरकार की तरफ से बिजली बचाने की तमाम कवायद विभागीय लापरवाही के चलते फ्लॉप साबित हो रही है। अदरी नगर पंचायत के कई मुहल्लों में रात को अंधेरा पसरा रहता है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब रहने से नगरवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके विपरीत वार्ड में सड़कों के किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें लगातार दिनभर जलती रहती है। इससे सैकड़ों यूनिट बिजली प्रतिदिन बर्बाद हो रही है। सब कुछ जानकर आला अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
ठंड मौसम में बिजली की आंख मिचौली से नगरवासियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ दिन में स्ट्रीट लाइट जलने से हजारों यूनिट बिजली बर्बाद हो रही है। बिजली खपत को लेकर नगर पालिका अधिकारियों को परवाह नहीं हैं। जबकि स्ट्रीट लाइटों को बंद व चालू करने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
अदरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह, सात, वार्ड 10 में पिछले कई दिनों से दिन रात स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं लेकिन जिम्मेदारों को इसकी कोई खबर नहीं है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी बिजली विभाग या नगर पंचायत को नहीं है। शिकायत के बाद भी दोनों विभागों की सेहत पर असर नहीं पड़ा रहा है। इस बाबत नगर पंचायत अदरी के अधिशासी अधिकारी अमर नाथ कुमार का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। इन स्ट्रीट लाइटों में आई तकनीकी खामी को दुरुस्त करा दिया जाएगा।