{"_id":"159ca13e8595ad9018f93b95b024b8d5","slug":"trees-muffled-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लबे सड़क गिरा नीम का विशालकाय पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लबे सड़क गिरा नीम का विशालकाय पेड़
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद लच्छीपुरा मोहल्ले की मुख्य सड़क पर मंगलवार को नीम का जर्जर पेड़ अचानक गिर पड़ा। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई।
पेड़ के नीचे एक बाइक और साइकल दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा साथ ही केबिल टूटने से कई घरों की बिजली चली गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष और शहर कोतवाल ने जेसीबी से पेड़ को हटवाया। जिससे आवागमन शुरू हुआ।
मंगलवार की दोपहर दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के लच्छीपुरा मोहल्ले में सड़क के किनारे लगा जर्जर नीम का विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। जिसके कारण आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
पेड़ गिरने से कई घरों के केबिल भी टूट गई। लोगों की सूचना पर बिजली विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद की। सूचना पर पहुंचे दक्षिणटोला थानाध्यक्ष और शहर कोतवाल ने नगर पालिका से जेसीबी मशीन मंगाई और पेड़ को सड़क से हटवाया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद रास्त खुल सका। पेड़ के नीचे शहाबुद्दीन की बाइक और एक साइकल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।