फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transformer burnt for ten days, fifteen hundred families in darkness

दस दिनों से जला ट्रांसफार्मर, पंद्रह सौ परिवार अंधेरे में

Mon, 24 Aug 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt for ten days, fifteen hundred families in darkness
सूरजपुर। विद्युत उपकेंद्र टेसूपार के मुहम्मदपुर हसनपुर गांव में आपूर्ति के लिए लगाया गया 16 और 25केवीए का ट्रांसफार्मर बीते दस दिनों से जला है। ट्रांसफार्मर जलने से तीन गांव के करीब 15 सौ परिवार अंधेरे में है। शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही पूर्ण रवैया अपना रहें है। इसके चलते ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। जिससे इस भीषण उमस भरी गर्मी में विद्युत अनापूर्ति के कारण उपभोक्ताओं में त्राहि त्राहि मची है। लोगों का आरोप है कि विभागीय हेल्पलाइन व उच्चाधिकारियों से शिकायत के बावजूद विभाग के कान पर जूं नहीं रेंग रहा हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति के लिए सूरजपुर के मुहम्मदपुर गांव में 16 और 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इससे मुहम्मदपुर के साथ हसनपुर, मुहम्मदापुर चट्टी और टेसूपार गांव में बिजली की आपूर्ति होती है। तीनों गांवों को मिलाकर उपभोक्ताओं की संख्या 15 सौ है। आबादी तीन हजार के करीब है। ओवर लोड के चलते दोनों ट्रांसफार्मर दस दिन पूर्व जल गए। ऐसे में इस भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिना बिजली के जीवन जी रहें है। आपूर्ति बहाल न होन से उपभोक्ताओं में त्राहि त्राहि मची है। बिजली न आने से क्षेत्र के किसानों व्यापरियों सहित आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

गांव निवासी रिंकू यादव ने कहा कि बिजली न होने से बरसात में सबसे बड़ी समस्या जहरीले जंतुओं का है। गांव निवासी अमरनाथ यादव, रामबाबू, जयशंकर रानू, अमरेश, संजय कुमार अविनाश सहित अन्य ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी प्रदेश सरकार के उस आदेश की धज्जियां उड़ा रहें है, जिसमें 72 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगाने को कहा गया है। लेकिन विभाग के अधिकारी आदेश को अंगूठा दिखा रहे है। आपूर्ति के अभाव में छोटे छोटे बच्चों और वृद्ध के साथ रोगी बेहाल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि क्षमता के अनुसार दो दिन के अंदर ट्रांसफार्मर नही लगा तो वो लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगें। इस संबंध में बात करने पर अवर अभियंता विद्युत रोहित मौर्य ने कहा कि जले ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाही की गई है। जल्द से जल्द नया ट्रांसर्फामर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed