फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transferred 42 assistant teacher relives

अंतरजनपदीय स्थानांतरण: स्थानांतरित 42 सहायक अध्यापक रिलीव

Wed, 03 Mar 2021 06:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Transferred 42 assistant teacher relives
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से दूसरी बार अंतरजनपदीय स्थानांतरण होकर जिले में आने वाले 54 शिक्षकों को आनलाइन स्कूल आवंटन होगा। बुधवार को अपराह्न तक स्थानांतरित 42 शिक्षकों को जिले से कार्य मुक्त कर दिया गया। अब यह शिक्षक अपने जनपद में जाकर ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग छह हजार शिक्षक कार्यरत हैं। अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया के बाद परिषदीय विद्यालयों में तैनात 98 शिक्षकों का स्थानांतरण गत माह जिले से उनके गृहजनपद में कर दिया गया था। गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आने वाले 426 शिक्षकों को गत चार, पांच फरवरी को ज्वाइने कराया गया था। शासन की तरफ से दूसरी बार अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत 54 शिक्षकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण होना है। विभाग की तरफ से शिक्षकों को तभी रिलीव किया जाएगा जब उनके जगह पर गैर जनपद से शिक्षक आएंगे। बुधवार को अपराह्न तक 42 स्थानांतरित शिक्षकों को रिलीव किया गया। बीएसए कार्यालय में शिक्षकों के नियुक्तिपत्र, स्थानांतरण आवेदन, स्थानांतरण सूची में नाम, बैंक नो ड्यूज, विद्यालय एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कार्यमुक्त प्रमाणपत्र आदि अभिलेखों की जांच की गई। सभी अभिलेखों की जांच के बाद शिक्षकों को जिले से कार्यमुक्त कर दिया गया। प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड साफ्टवेयर के जरिए स्कूलों का आवंटन होगा। इस बाबत प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम का कहना है कि अब तक 42 सहायक अध्यापकों को रिलीव कर दिया गया है। प्रक्रिया चल रही है। अंतरजनपदीय स्थानांतरण होकर आने वाले शिक्षकों के ज्वाइनिंग तथा स्कूल आवंटन के लिए दिशा निर्देश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed