फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trains will run at high speed on Aurihar-Bhatni rail route

Mau News: औड़ीहार-भटनी रेल मार्ग पर तेज गति से दौड़ेगी ट्रेनें

Tue, 28 Mar 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Trains will run at high speed on Aurihar-Bhatni rail route
। शीघ्र ही औड़ीहार-भटनी रेल मार्ग पर तेज गति से ट्रेनें दौड़ेंगी। वाराणसी मंडल के औड़िहार-भटनी रेल खंड पर इंदारा-किरिहरापुर 14.6 किमी रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। लाइन ओपनिंग के लिए रेल संरक्षा आयुक्त तथा मंडल रेल प्रबंधक 30 मार्च को इस नव निर्मीत दूसरी लाइन का संरक्षा निरीक्षण करेंगे। भटनी से औंड़िहार रेल खंड 117 किमी के दोहरीकरणके लिए 1177 करोड़ स्वीकृत है। इस रुट से मऊ जंक्शन से काफी संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं। डबल लाइन न होने से यात्रियों को विभिन्न ट्रेनों की क्रासिंग होने के चलते वाराणसी पहुंचने में काफी समय लग जाता है। लेकिन अब जल्द ही समस्या से निजात मिलेगी। रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। 12 वृहद पुल तथा 108 छोटे पुलों सहित अन्य यात्री सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है। रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान निरीक्षण करेंगे। विद्युतीकरण के साथ दोहरीकृत रेल खंड पर किरिहरापुर से इंदारा तक लगभग 14.6 किमी रेलखंड का अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल भी करेंगे। रेल प्रशासन ने अपील की है कि निरीक्षण एवं किरिहरापुर से इंदारा रेल खंड के स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव दोहरीकृत सह विद्युतीकृत रेल पथ पर न तो स्वयं जाएं और न ही अपने बच्चों एवं पशुओं को इस रेल पथ पर जाने दें। पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नवनिर्मित ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी। ऐसे मेें रेलवे ट्रैक एवं ओवरहेड ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed