फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Training will be held on 20th November for cultivation of millets and nutritious grains.

Mau News: मिलेट्स व पौष्टिक अनाज की खेती के लिए 20 नवंबर को होगा प्रशिक्षण

Fri, 17 Nov 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Training will be held on 20th November for cultivation of millets and nutritious grains.
मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बताया कि मिलेट्स व पौष्टिक अनाज की खेती के लिए 20 नवंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा, रागी और मडुआ आदि की खेती प्रसंस्करण एवं उपभोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जनपद के स्कूलों के 100 अध्यापकों को मिलेट्स के विभिन्न उत्पाद, उनका पोषण में महत्व व उनके उपभोग विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा अपने-अपने स्कूलों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान इमलिया के प्रशिक्षण हाल में दिनांक 20 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed