{"_id":"d3ed40ca21f8cb956bc7453a2ee8de29","slug":"training-is-performed-on-closure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण बंद होने पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण बंद होने पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 14 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की ओर से कौशल विकास योजना के तहत हास्पिटलटी प्रशिक्षण बीच में ही बंद होने के विरोध में महिला अभ्यर्थियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शासन की ओर से कौशल विकास योजना के तहत छह माह का हास्पिटलटी प्रशिक्षण मुहम्मदाबादगोहना में दिया जा रहा था।
चार महीने का प्रशिक्षण ही हुआ है कि कर्मचारियाें द्वारा प्रशिक्षण बंद कर दिया गया है। इससे हम लोगों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। बीच में ही प्रशिक्षण बंद हो जाने से हम लोगों को प्रमाण पत्र तक नहीं मिल पाया है। 10 से 20 किमी दूरी तय कर हम लोग प्रशिक्षण ले रहे थे।
ऐसे में बीच में ही प्रशिक्षण बंद कर दिए जाने से हम लोगों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। अवशेष दो माह का प्रशिक्षण पूरा नहीं कराया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में नेहा जायसवाल, सुषमा चौहान, सीमा गोंड़,विजेंद्र, लक्ष्मी, विनीता यादव,सीमा, बंदना भारती, रितिका भारती, अर्चना यादव, किरन देवी आदि शामिल थे।