फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Training given to the missing polling personnel

छूटे मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 23 Apr 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Training given to the missing polling personnel
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण तीन दिनों तक दिया गया। इसके बाद भी काफी कर्मचारी प्रशिक्षण में गैरहाजिर रह गए थे। गैरहाजिर कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक अवसर प्रदान करते हुए शुक्रवार को प्रशिक्षण के लिए नियत किया था। शुक्रवार को 2500 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल सिकठिया में पंचायत चुनाव में लगे 11 हजार मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना था। 19 से 21 अप्रैल तक तीन दिनों तक मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। लेकिन इस दौरान काफी कर्मचारी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रह गए। इसके चलते जिलाधिकारी अमित सिंह वंसल ने गैरहाजिर कर्मचारियों को एक अवसर देते हुए 23 अप्रैल को प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में शुक्रवार को लिटिल फ्लावर स्कूल में 43 कमरों में दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों के प्रशिक्षण प्रभारी जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने बताया कि ढाई हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के चार दिनों के प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के विरु्द्ध प्रभावी रूप से विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed