फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Train ran at full speed as soon as tweeting railway, student gave paper

'सर, मेरी बहन का पेपर है, ट्रेन ढाई घंटे लेट है' युवक ने किया ट्वीट तो फुल स्पीड से दौड़ी गाड़ी

Wed, 03 Feb 2021 09:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 03 Feb 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Train ran at full speed as soon as tweeting railway, student gave paper
रेलवे को किया गया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला

सर, मेरी बहन का बीटीसी का पेपर है, लेकिन जिस ट्रेन में उसका रिजर्वेशन है, वो ढाई घंटे देरी से चल रही है। ऐसे में उसका पेपर छूट सकता है, यह भावुक भरा पोस्ट मऊ के एक युवक ने बुधवार सुबह रेलवे को ट्वीट किया। फिर क्या था, थोड़ी देर में ट्रेन की गति बढ़ गई और जल्द वाराणसी पहुंच गई। जिससे छात्रा समय से कालेज पहुंचकर पेपर दे सकी। इस सराहनीय कार्य के लिए छात्रा और उसके भाई ने रेलवे को रिप्लाई कर धन्यवाद किया है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले की नाजिया तबस्सुम बीटीसी की छात्रा है। बुधवार को उसके बैक पेपर की परीक्षा वाराणसी के वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कालेज में दोपहर 12 बजे से थी। उसने छपरा वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (05111) में मऊ से वाराणसी के लिए रिजर्वेशन कराया था। ट्रेन को मऊ जंक्शन पर सुबह 6:25 बजे पहुंचना था, लेकिन वह ढाई घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

 

Train ran at full speed as soon as tweeting railway, student gave paper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घबराई छात्रा ने अपने भाई अनवर से ट्रेन के विलंब से पहुंचने की आशंका जताई। जिससे अनवर ने रेलवे को ट्वीट कर ट्रेन नंबर देते हुए दिक्कत बताई। इसका तुरंत संज्ञान लेते हुए रेलवे अफसरों ने ट्रेन की गति बढ़ाकर समय को रिकवर करने के निर्देश दिए। इस पर चालक ने गति बढ़ाकर मऊ से दो घंटे में 11 बजे ट्रेन को वाराणसी स्टेेशन पहुंच दिया।

जिससे नाजिया समय से कालेज पहुंचकर परीक्षा दे सकी। पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि यात्रियों की समस्या का निस्तारण करना रेलवे की प्राथमिकता है। जानकारी होते ही छात्रा की दिक्कत का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed