फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Train platform will not be changed, announcement arrangements have been fixed

Mau News: ट्रेन का प्लेटफॉर्म नहीं बदला जाएगा, अनाउंसमेंट की व्यवस्था हुई दुरूस्त

Fri, 16 Feb 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Train platform will not be changed, announcement arrangements have been fixed
मऊ। पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रेलवे और राजकीय रेलवे पुलिस अपनी तैयारियों में जुट गई है। सिविल पुलिस के साथ बैठकर दो दिन में बढ़ने वाली भीड़ को कंट्रोल की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। 17 और 18 फरवरी को 43 केंद्रों पर चार पालियों में 88 हजार 512 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर पाली में 22 हजार 128 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इन दो दिनों में रेलवे स्टेशन पर चोरी या किसी अन्य तरह की घटना न हो इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान रेलवे परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया का भ्रमण करते रहेंगे। नगर सहित जिले के ऐसे स्थान जहां अत्यधिक जाम लगता है वहां एक इंस्पेक्टर के साथ यातायात पुलिस की तैनात रहेगी। परीक्षा केेंद्रों और आसपास पुलिस बल की तैनाती रहेगी। वहीं मऊ गोरखपुर की सीमा पर दोहरीघाट में जाम को देखते हुए विशेष टीम तैनात की जाएगी। सीसी कैमरे की मदद से भी निगरानी रखी जाएगी, जिससे भगदड़ जैसी घटना न हो सके। आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक, कांस्टेबल सहित 33 और जीआरपी प्रभारी विवेकानंद यादव के नेतृत्व में 42 जवानों की तैनाती रहेगी। सभी प्वाइंट पर विशेष टुकड़ी तैनात की जाएगी। ट्रेनों में सुरक्षा के अलावा स्टेशन पर विशेष बल की तैनाती की जाएगी, जिससे कहीं अफरातफरी न हो। हमेशा ट्रेनों का अनाउंसमेंट होता रहे इसके लिए तकनीकी टीम ने सभी खराबी दूर कर दी है। ट्रेन के के आने पर भगदड़ की स्थिति न हो इसके लिए ट्रेन का प्लेटफॉर्म नहीं बदला जाएगा। निर्धारित प्लेटफार्म पर ही ट्रेन रुकेगी। अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों और आसपास सेक्टर पुलिस अधिकारी नामित कर दिए गए हैं, इसमें निरीक्षक और उप निरीक्षक को लगाया गया है। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में शाम तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

-------------
इनसेट-
यातायात को लेकर विशेष तैयारी

कुछ लोग ट्रेन और रोडवेज से तो कुछ लोग अपने साधन से परीक्षा देने आएंगे। दो दिन जिले में वाहनों की संख्या बढ़ेगी। नगर सहित जिले के अलग-अलग जगहों पर जाम लगने वाले स्थानों पर यातायात को लेकर विशेष तैयारी की गई है। हर चौराहे पर एक इंस्पेक्टर के साथ यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी। दोहरीघाट में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। यहां चार इंस्पेक्टर, टीएसआई के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

---------------
कोट-

पुलिस परीक्षा को देखते हुए विशेष सुरक्षा रहेगी। सभी सुरक्षा बिंदुओं पर ध्यान रखा जाएगा। यातायात प्रभावित न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
-महेश कुमार अत्री, अपर पुलिस अधीक्षक, मऊ
----------------
सीसी कैमरे से सभी प्लेटफार्मों की निगरानी होगी। चोरी या किसी अन्य तरह की घटनाएं न हो इसके लिए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में आरपीएफ के जवान भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी, मऊ जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed