फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trafficking happening in the month of traffic

यातायात माह में हो रही खानापूर्ती

Tue, 09 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Trafficking happening in the month of traffic
मऊ। जिले में यातायात महीने में यातायात संबंधी नियमों की खुलकर अवहेलना की जा रही है। सवारी वाहनों में ओवरलोड सवारियां ढोई जा रही हैं। दोपहिया वाहनों पर तीन तीन युवकों को सफर करते देखा जा रहा है। अधिकांश दोपहिया वाहनों पर चालक बिना हेलमेट के दिख जाएंगे। यह माह यातायात माह के रूप में जाना जाता है लेकिन यातायात पुलिस कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ती कर रही है।
विज्ञापन

नवंबर में पुलिस विभाग लोगों को खासकर चालकों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी देता है। स्कूलों कालेजों में शिविर लगाकर यातायात संबंधी नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इसके तहत वाहनों का चालान करने, सीज करने और समन शुल्क वसूल करने की कार्रवाई जाती है। पहली नवंबर से 30 नवंबर तक पुलिस विभाग की ओर से यह कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

सवारी वाहनों को ओवरलोड सवारियां बिठाते देखा जा रहा है। टेपों में सात सात सवारियों को बिठाकर ढोये जाते देखा जा रहा है। युवाओं को दोपहिया वाहनों पर तीन तीन सवारियों के साथ फर्राटा भरते देखा जा रहा है। यह परिस्थितियां देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि ये दृश्य यातायात माह की हैं। यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस की ओर से अब तक 735 वाहनों का चालान किया गया है। जबकि इस अवधि में 35,500 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। मंगलवार को गाजीपुर तिराहे पर 35 ट्रैक्टरों में निशुल्क रिफलेक्टर लगाए गए। चालकों को यातयात संबंधी नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने वाले निशुल्क पंपलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में यातायात प्रभारी संतोष यादव का कहना है कि नवंबंर माह के प्रारंभिक दिनों से लेकर अब तक त्योहारों का सिलसिला ही चल रहा है। पर्वों पर पुलिस से यातायात पुलिस की व्यस्तता बढ़ गई थी। अब छठ पर्व संपन्न हो जाने के बाद यातायात माह की गतिविधियां तेज कर दी जाएंगी। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के चालान करने, सीज करने और समन शुल्क वसूलने की प्रकिया में तेजी लाई जाएगी। साथ ही स्कूलों कालेजों में अभियान चलाकर जागरूकता करने की प्रकिय्रा में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed