फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traffic month: Strict adherence to traffic rules till 30th; 14 black spots to be created with Rs 89.13 lakh

यातायात माह : 30 तक नियमों पर विशेष सख्ती, 89.13 लाख से बनेंगे 14 ब्लैक स्पॉट

Sat, 01 Nov 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Traffic month: Strict adherence to traffic rules till 30th; 14 black spots to be created with Rs 89.13 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। कोहरे और धुंध में सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस और लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। 30 नवंबर तक यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस कार्रवाई तेज करेगी। यातायात माह में शहर में ट्रैक्टर ट्रॉली पर जहां रोक रहेगी, मालवाहकों के लिए रिफलेक्टर जरूरी, 40 किमी प्रति घंटे से तेज रही रफ्तार तो वाहन चालकों का चालान कटेगा।
यातायात पुलिस का मुख्य फोकस हेलमेट चेकिंग, ओवरस्पीड पर रोक और मालवाहक सहित सभी बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने पर होगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड की ओर से सबसे अधिक हादसों वाले 14 ब्लैक स्पॉट पर 89.13 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे, ताकि वाहन चालक कोहरे में सतर्क होकर चलें।
विज्ञापन

इन जगहों पर रंबल स्ट्रिप (एक ही स्थान पर छह छोटे ब्रेकर), रिपिटेड बार, सेंटर लाइन (सड़क के बीचो बीच सफेद पट्टी) हैजार्ड मार्क्स, स्पीड मीटर बोर्ड, सूचना बोर्ड आदि कार्य कराए जाएंगे। स्वीकृत धनराशि की 44.39 लाख रुपये पहली किश्त आवंटित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से यातायात माह की शुरुआत हो गई। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित यातायात पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। एएसपी अनूप कुमार और फिजीशियन डॉ. संजय सिंह ने फीता काटकर समारोह का उद्घाटन किया। एएसपी ने वहां मौजूद नगरवासियों और पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी और दूसरों की जान बचाने की अपील की। अगले 30 दिनों तक वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अलग अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। बाइक चालकों के साथ पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहर के सभी इंट्री पॉइंट पर स्पीडोमीटर से ओवरस्पीड वाहनों पर नजर रखी जाएगी।

स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को नियमों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही जागरूक करने की शपथ दिलाई जाएगी। यातायात पुलिस टीम के साथ अलग-अलग दिन अलग स्कूलों के बच्चे सड़क पर उतरेंगे। लोगों को यातायात नियम का पालन करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed