{"_id":"66c8e412149b0863b80d0c14","slug":"traffic-disrupted-due-to-tree-falling-on-main-road-power-supply-disrupted-in-100-villages-mau-news-c-295-1-mau1001-116841-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, 100 गांवों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, 100 गांवों की बिजली ठप
विज्ञापन
नगर पंचायत के बनियाबान-दोहरीघाट मुख्य मार्ग पर सूरजपुर के पास एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से 33 केवी के तार एवं पोल भी जमीन पर आ गए। इससे एक साथ 100 से अधिक गांव की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। सूरजपुर एवं टेसूपार दोनों विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से विद्युत कर्मी पेड़ को काट कर यातायात बहाल करने की कवायद में जुटे रहे। सप्लाई बाधित होने की सूचना पर बिजली निगम के जिम्मेदारों ने तुरंत इसका संज्ञान लिया। विद्युत खंड अधिकारी, जेई एवं अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बहाल करने की कमान संभाली। स्थानीय लोगों ने भी मदद की और विशाल पेड़ को काट कर अलग कर आवागमन चालू कराया गया। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने की कवायद में जुटे रहे।
अवर अभियंता अरुण पांडेय ने बताया कि पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो गयी है। गिरे पेड़ को हटाकर यातायात चालू कीर दिया गया है। टूटे तार एवं पोल को भी ठीक करने का काम किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
अवर अभियंता अरुण पांडेय ने बताया कि पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो गयी है। गिरे पेड़ को हटाकर यातायात चालू कीर दिया गया है। टूटे तार एवं पोल को भी ठीक करने का काम किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन