{"_id":"618187ebf0fb937ada092948","slug":"traffic-became-difficult-on-bad-roads-mau-news-vns6207560112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़कों पर आवागमन हुआ मुश्किल:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़कों पर आवागमन हुआ मुश्किल:
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में कई सड़कों के काफी बदहाल होने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सड़कों के गड्ढे में तब्दील होने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जा रहा है। गड्ढायुक्त सड़कें सरकार के दावे को आइना दिखा रही हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्तारुढ़ होते ही गड्ढामुक्त सड़कों का नारा दिया था। इसके लिए एक साल की समय सीमा तय की गई थी। लेकिन साल दर साल बीतते गए लेकिन गड्ढायुक्त सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका। कुछ सड़कों को छोड़ दिया जाए तो जिले की लगभग सारी सड़कों की हालत खराब है।
बढ़ुआगोदाम से रानीपुर और कुशमौर , पुलिस आफिस से सलाहाबाद जाने वाली सड़क बढ़ुुआगोदाम पिपरीडीह मार्ग, पुलिस लाइन से कंधेरी सरवां जाने वाली सड़क, हलधरपुर से बिलौंझा अइलख मार्ग, कोपागंज से कसारा मार्ग, कोपागंज से भात कोल, कोपागंज से मूंगमास मार्ग, मऊ से सलाहाबाद इटौरा जान वाले मार्ग पर अनगिनत गड्ढे हैं। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बोझी बाजार: बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बोझी-धरौली मार्ग (11 किमी) काफी जर्जर हो गया है। इस सड़क से सबरहद बिरैचा, बेलभद्रपुर , रामपुर चकजगरनाथ, सोहण, बड़रांव, करनपुर आदि गांवों के लोगों के लिए ब्लॉक से लेकर तहसील घोसी जाने का मुख्य मार्ग है। ब्लॉक बडरांव-कटिहारी (6 किमी ) का भी बुरा हाल है। यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। ऐसे में कटिहारी, रामगढ़, खंतिया, लोकौली, इजरार, पलिया महमूदपुर, कुड़हनी आदि दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय बड़रांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडरांव से बोझी बाजार तक आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इसी तरह बोझी बाजार-अमिला, बोझी बाजार- हनुमान नगर मार्ग आजमगढ़ जिले की सीमा तक भी बेहद खस्ताहाल है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता रामवृज पाल का कहना है कि इन सड़कों क्रमश: ब्लॉक बडरांव- कटिहारी मार्ग, और बोझी-धरौली मार्ग का प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत निर्माण कराए जाने के लिए तथा बोझी बाजार-अमिला, बोझी बाजार- हनुमान नगर मार्ग की मरम्मत कराए जाने के लिए स्टीमेट भेजा गया है। धन स्वीकृत होने पर निर्माण कराया जाएगा।
रानीपुर: ब्लॉक क्षेत्र के खुरहट रानीपुर मार्ग काफी जजर्र हो गया है। सड़क की मरम्मत न होने से इस मार्ग से आवागमन करने वाले 50 से ज्यादा गांवों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2016 में खुरहट से रानीपुर ब्लॉक मुख्यालय तक दस किमी 550 मीटर तक सड़क बनाई गई थी। सड़क बनने के एक साल बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़नी शुरू हो गई है। इस मार्ग से गुजरने वालेफतेहपुर, रानीपुर, पलिया, खुरहट, मखुनी, ताहिरपुर, सोनिसा, रामपुरबखरिया, धर्मसीपुर, कसारी सहित 50 गांवों के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय तथा जिला मुख्यालय आने जाने का मार्ग है।
मधुबन: तहसील मुख्यालय से देवरांचल को जोड़ने वाला छह किमी मधुबन भैरोपुर पिच मार्ग जगह जगह गड्ढों मे तब्दील हो गई है। जिससे हैबतपुर, सिसवा, नुरुल्लाहपुर, कमरौली, मेहदिंयाकुंड सहित दर्जनों गांवों के लोगों को आने जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया खराब सड़कों की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाकर स्वकृति के लिए भेजा गया है। बजट मिलने पर मरम्मत कराई जाएगी।
वहीं सड़कों की खराब हालत पर जिला अस्पताल के आर्थोसर्जन डॉ. सुबोध यादव ने बताया कि खराब और गड्ढायुक्त सड़कों पर सफर करने से कमर दर्द, रीढ़ की हड्डियों में दर्द, गर्दन में दर्द की शिकायत होती है। हमेशा ऐसी सड़कों पर सफर करने से कई अन्य तरह की बीमारियों से ग्रसित होने की आशंका होती है।