फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders and citizens submitted memorandum to the General Manager

व्यापारियों एवं नागरिकों ने महाप्रबंधक को सौपा ज्ञापन

Sun, 14 Nov 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Traders and citizens submitted memorandum to the General Manager
मऊ। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की पहल पर पूर्व सांसद सालिम अंसारी के नेतृत्व में व्यापारियों एवं नागरिकों का प्रतिनिधि मंडल रविवार को मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जनहित में रेल विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बर्नवाल ने कहा कि बाल निकेतन से रेलवे स्टेशन जाने वाली लिंक रोड अज्ञात कारणों से रेलवे द्वारा बंद करा दिया गया है, उसे तुरंत खोला जाय। मऊ जंक्शन के पश्चिम तरफ प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज एवं रेलवे टिकट घर को शीघ्र अमली जामा पहनाने के लिए मांग किया। जीएम ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में सालिम अंसारी पूर्व सांसद, भाजपा नेता भरत लाल राही, जिलाध्यक्ष अजय साहू, जिला उपाध्यक्ष जफर अहमद जनता, जिला सचिव नरेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता पुल्लू सर्राफ, युवा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश मद्धेशिया, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed