फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trade union

ट्रेड यूनियन की हड़ताल, कामकाज ठप

Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Trade union
ट्रेड यूनियन की हड़ताल, कामकाज ठप
सेंट्रल ट्रेड यूनियन एवं स्वतंत्र कर्मचारी फेडरेशनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल से सरकारी कार्यालयों में अभूतपूर्व बंदी रही। प्रदेश सरकार के कार्यालयों में हड़ताल का असर रहा। गुरुवार की आधी रात से शुक्रवार की दोपहर तक रोडवेज बसों के पहिए थमे रहे। जिले में बैंकों की बंदी से लगभग एक अरब का प्रत्यक्ष कारोबार प्रभावित हुआ। जबकि बैंकों की हडताल से अप्रत्यक्ष रूप से अरबों की व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। हड़ताल में बैंकों, डाक विभाग, बीमा, बीएसएनएल  के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशाओं, रोजगार सेवकों, मिड-डे मील और होमगार्डों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने हाईडिल परिसर से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और  विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

 रैली का नेतृत्व उ.प्र.बिजली कर्मचारी संघ , बीमा कर्मचारी संघ, उ.प्र.मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसियेशन , उ.प्र.राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद , उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ , पीडब्ल्यूडी श्रमिक संघ  बीएसएनएल कर्मचारी संघ , आंगन बाड़ी , आशा मिड डे मील वर्कर्स रोजगार सेवक संघों के अलावा बाम पंथी ट्रेड यूनियन के नेताओं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पर विरोध सभा को संबोधित करते हुए श्रमिक समन्वय समिति के जिला मंत्री राम अवतार सिंह ने कहा कि उदारी करण, निजीकरण , वैश्वीकरण के खिलाफ एक जुट श्रमिकों द्वारा  के बावजूद सरकार की उदासीनता के चलते समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। सरकार की खुली पूंजीवादी नीतियों , बढ़ती महंगाई और सेवा असुरक्षा से श्रमिकों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। सरकार का अच्छे दिनों का वादा एक छलावा साबित हुआ ।

एटक के प्रांतीय मंत्री सूूर्यदेव पांडेय ने कहा कि बिजली विभाग सहित आंगन बाड़ी कार्यकत्री,आशाएं, रोजगार सेवक मिड डेमील वर्कर्स , होमगार्ड आदि  कर्मचारी संविदा पर काम करते हुए स्थाई रोजगार की उम्मीद में वर्षों से संघर्षरत है। उ.प्र.बैंक इम्प्लाईज यूनियन के संयुक्त मंत्री बाला जी मोदी ने कहा कि बैंकों के आपसी विलय एवं अधिग्रहण के माध्यम से अपेक्षाकृत बड़े बैंक बनाने की सरकार की नीति गलत है। उन्होंने केवल बड़े औद्योगिक घरानों को सार्वजनिक धन हड़पने की छूट देने की सरकार की नीति की आलोचना की।



विरोध सभा को पूर्व विधायक कामरेड इम्त्याज अहमद , आंगनबाड़ी संघ की कुतुबुन्निशा, एमआर एसोसियेशन के पीयूष उपाध्याय,राज्य कर्मचारी संयुक्त परषिद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ,कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह , बसंत राजभर , बीमा कर्मचारी संघ अध्यक्ष नंद जी, प्रमोद राय , दयाशंकर सिंह ,राम प्रवेश सिंह , रामजीत यादव  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed