फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Total 16 leaflets filed with one nomination

नामांकन के अंतिम दिन एक नामांकन के साथ कुल 16 पर्चे दाखिल

Fri, 18 Dec 2020 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Total 16 leaflets filed with one nomination
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन शुक्रवार को वरिष्ठ सदस्य के लिए एकमात्र पर्चा भरा गया। इस प्रकार अब अध्यक्ष मंत्री समेत अन्य सभी पदों के लिए कुल 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आज नामांकन पत्रों की जांच होगी 21 दिसंबर को पर्चा वापसी के बाद आवश्यकता अनुसार चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी आबिद एजाज और सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र राय ने बताया कि अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस पद के लिए खालिद जमाल खां और विजय कुमार पटेल ने नामांकन पत्र भरा है। उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र आफताब अहमद द्वारा पर्चा दाखिल किया गया है। मंत्री पद के लिए लाल बहादुर और उमाशंकर यादव एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया है। सहमंत्री पद पर विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए मिथिलेश कुमार सिंह और ऑडिटर पद पर एकमात्र सभ्य कुमार पाल ने नामांकन पत्र भरा है। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य के लिए अली जैदी, संतलाल, संजय शर्मा और उदयभान एडवोकेट ने नामांकन दाखिल किया है।इसी प्रकार कनिष्ठ सदस्य के लिए भी अर्शेआलम, मुनउवर अहमद, मुहम्मद साजिद, और पवन कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है इस प्रकार विभिन्न पदों के लिए कुल 16 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। 21 तारीख को नामांकन वापसी के बाद ही चुनाव की असली तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed