{"_id":"602d5c2c8ebc3ee9730308cf","slug":"took-information-about-starting-closed-units-mau-news-vns575278170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद इकाइयों को शुरू करने की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद इकाइयों को शुरू करने की जानकारी ली
विज्ञापन
मऊ/बढुआ गोदाम। जिले के बदहाल पड़े औद्योगिक अस्थान की बदहाली की जांच और बंद पड़े उद्योगों को शुरू करने के लिए यूपीसीडा और उपायुक्त उद्योग एवं उदमी संस्थान की संयुक्त टीम बुधवार को ताजोपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र पहुंची। टीम के सदस्यों ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर कोरोना काल में बंद पड़ी इकाई को शुरू करने और चल रही इकाइयों के उत्पादन को बढ़ाने में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।
ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव के साथ यूपीसीडा के मैनेजर सुभाषचंद्र पांडेय अन्य कर्मचारियों के साथ ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को काफी कमियां मिली। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कोरोना महामारी के दौरान बंद हुई इकाइयों और वर्तमान में चल रही इकाइयों का मौके पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही उद्यमियों से बात कर इकाई चलाने में आ रही समस्याओं से अवगत हुए। जांच टीम ने निरीक्षण के दौरान पांच साल से जमीन आवंटित कराकर उद्योग स्थापित नहीं करने वालों का आवंटन निरस्त करने और दूसरे को आवंटित करने का निर्णय लिया।
इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव से मिलकर ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र को नगर पालिका मऊ में शामिल करने की मांग किया। प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि जिस दिन यह क्षेत्र नगर पालिका में शामिल हो जाएगा, उस दिन यहां मूलभूत समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष संजय सिंह, अनमोल राय, संतोष राय नगर पालिका चेयरमैन तय्यब पालकी सहित तमाम उद्यमी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
बताते चले बीते नौ फरवरी को अमर उजाला ने पेज दो पर औद्योगिक स्थान की बदहाली की खबर 163 औद्योगिक इकाइयां बंद, नए उद्यमियों को नहीं मिल रहे प्लाट शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था।