फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tons of garbage being thrown on the roadside, increased risk of diseases

सड़क किनारे ही फेंका जा रहा कई टन कचरा, बीमारियों की आशंका बढ़ी

Thu, 30 Dec 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tons of garbage being thrown on the roadside, increased risk of diseases
वलीदपुर। तमसा नदी के बंधे पर बनी सड़क को नगर पंचायत इन दिनों डंपिंग ग्राउंड की तरह इस्तेमाल कर रहा है। लबे सड़क कूड़ा-कचरा यहां फेंका जा रहा है। ऐसे में उठ रही दुर्गंध बीमारियों की आशंका पैदा कर रही है। तमसा नदी पुल के पास से बंधे पर बनी सड़क से हर रोज हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसी बंधा रोड से होकर जिला मुख्यालय तथा घोसी के तरफ काफी लोग जाते हैं। जिस पर नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से मुहल्लों से निकलने वाले सैकड़ों टन कचरे सड़क के दोनों तरफ गिराए जा रहे हैं। बंधे से सटे मंदिर में हर रोज सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पास ही स्थित रामघाट पर शवदाह किया जाता है। वहीं पास में डंप किए गए कचरे के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना हो रही है। क्षेत्र के मुन्ना, सरफराज, प्रमोद, हिमांशु, खुर्शीद, लालजी तथा राजीव आदि लोगों का कहना है कि इसकी कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ईओ रामसमुख राम ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड के लिए स्थान के चयन करने की कवायद की जा रही है। जल्द ही स्थान का चयन कर कचरे को डंपिंग ग्राउंड में निस्तारित कराया जाएगा। फिलहाल आबादी से दूर कचरे को डंप किया जा रहा है। एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना मनोज तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत की तरफ से गिराये जा रहे कचरे को साफ करवाया जाएगा। साथ ही नगर पंचायत प्रशासन को सख्त निर्देशित किया जाएगा कि किसी भी हालत में कचरे को यहां-वहां न फेंका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed