{"_id":"68eab06f97efe92e0403eb38","slug":"toll-free-number-will-be-inscribed-on-the-boundary-walls-of-council-schools-mau-news-c-295-1-svns1028-134843-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: परिषदीय स्कूलों की चहारदीवारी पर अंकित होगा टोल फ्री नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: परिषदीय स्कूलों की चहारदीवारी पर अंकित होगा टोल फ्री नंबर
विज्ञापन
मऊ। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
परिषदीय विद्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्यालयों की चहारदीवारी पर टोलफ्री नंबर लिखे जाएंगे। टोल फ्री नंबर पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक और आमजन विद्यालय से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में एक लाख 30 हजार 907 बच्चे पढ़ते हैं। कई स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति, देर से पहुंचने, स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही और रखरखाव संबंधी शिकायतें आए दिन विभाग को मिलती हैं।
शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए पहल की गई है। इन शिकायतों संज्ञान लेते हुए विभाग ने टोल फ्री नंबर 18008893277 जारी किया है। यह टोल फ्री नंबर सभी परिषदीय विद्यालयों की चहारदीवारी पर अंकित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इस टोल फ्री नंबर पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक और आमजन विद्यालय से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा विद्यालयों की दीवारों पर यातायात के सामान्य नियम भी लिखवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। अधिकारियाें की मानें तो टोलफ्री नंबर की शिकायतों की समीक्षा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।