फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   toilet Incomplete in the absence of funds

धन के अभाव में शौचालय अधूरे

Tue, 19 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 19 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
toilet Incomplete in the absence of funds
प्रदेश सरकार लोहिया गांव को पूरी तरह संतृप्त करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक पर शिकंजा कसे हुए है। इसके बावजूद ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी इन गांवों के प्रति संवेदन शून्य हैं। इसका जीता जागता सबूत कोपागंज ब्लॉक का लोहिया गांव जयरामगढ़ है। जहां दूसरी किश्त के अभाव में शौचालय अधूरे हैं।
विज्ञापन



 नालियां व खड़ंजा अपनी दुर्दशा बयां कर रही हैं। यही नहीं गांव में हो रहे विद्युतीकरण को आधाअधूरा छोड़ दिया गया। शासन द्वारा वर्ष 2015-2016 में कोपागंज ब्लॉक में ग्राम पंचायत जयरामगढ़ को डॉ राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित किया गया।
विज्ञापन



गाँव में अधिकतर गरीबों को मिला शौचालय निर्माण के लिए दूसरी किश्त के इंतजार में है। यही नहीं गांव में नालियां बजबजा रही हैं। गांव के धर्मेंद्र, राजेंद्र बताते हैं कि कहने को गांव में सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं, लेकिन कभी आते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं गांव में ग्रामीणों के लिए जलकल विभाग द्वारा लगाई गई पानी की टंकी भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। गांव के मोहन, राजू, सुमेर, रामजन्म का कहना है कि इन समस्याओं से ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी वे ध्यान नहीं दे रहे हैं।



 बिजली विभाग द्वारा कराए  जा रहे कार्य को आधाअधूरा कर के महीनों से छोड़ दिया गया है। अगर गांव को संतृप्त करने को लेकर ब्लॉक के अधिकारी ऐसे ही उदासीन रह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed