फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Today will be the first visit to vote for the elderly, disabled

बुजुर्ग, दिव्यांगों को मतदान के लिए आज होगी प्रथम विजिट

Sun, 27 Feb 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Today will be the first visit to vote for the elderly, disabled
मऊ। चुनाव के मद्देनजर बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की सुविधा प्रदान करने के मामले में अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों, एजेंटों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। एडीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग 80 वर्ष की आयु से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान जा रही है। इसके लिए 28 फरवरी को पहली और दो मार्च को द्वितीय विजिट की जाएगी। पोलिंग पार्टी कलेक्ट्रेट परिसर से 28 फरवरी को सुबह सात बजे अपने संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर पंडाल से सामग्री लेकर गंतव्य को रवाना होंगे। नौ से सायं पांच बजे तक मतदान पूरा कराने के बादश् शाम को मतपेटिका को स्ट्रांगरूम में पहुंचाएंगे। उन्होंने प्रत्याशियों और एजेंटों से बिना अनुमति लिए प्रचार-प्रसार न करने को कहा है। शिकायत और जानकारी के लिए कंट्रोल रूम और सी विजील ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दौरान समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, सह निर्वाचन अधिकारी हर्षिता तिवारी, परियोजना निदेशक सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशी, एजेंट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed