{"_id":"678aa3be38cf863b61026871","slug":"today-gharauni-will-be-distributed-in-319-gram-panchayats-mau-news-c-295-1-mau1002-123055-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आज 319 ग्राम पंचायतों में बंटेगी घरौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आज 319 ग्राम पंचायतों में बंटेगी घरौनी
विज्ञापन
मऊ। स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को जिले की नौ ब्लॉकों की 319 ग्राम पंचायतों में घरौनी बांटी जाएगी। शनिवार को पंचायत भवन पर टेंट, लाभार्थियों के लिए कुर्सी, साउंड बॉक्स, टीवी और इंटरनेट आदि की व्यवस्था के लिए सभी ग्राम पंचायतों को 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं।
जिला मुख्यालय से नजदीक वाली ग्राम पंचायत के लाभार्थियों को जिलाधिकारी मुख्यालय पर अपने हाथों से घरौनी वितरित करेंगे। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी व उपजिलाधिकारी सुमित सिंह ने बताया कि आबादी संपत्ति का मालिकाना हक के लिए 319 ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया जाएगा। बताया कि हर स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी घरौनियां लेखपालों द्वारा ड्रोन सर्वे के द्वारा तैयार की गई हैं।
सोमवार को होगा संपूर्ण समाधान दिवस
जनपद की तहसीलों, ब्लॉक कार्यालयों और ग्राम पंचायतों में घरौनी वितरण कार्यक्रम के चलते संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। जनवरी के तीसरे शनिवार को होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस चारों तहसीलों पर सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
घरौनी वितरण की जाने वाली पंचायतों की ब्लॉकवार संख्या
ब्लॉक ग्राम पंचायत
कोपंगाज 21
रतनपुरा 54
रानीपुर 53
मुहम्मदाबाद गोहना 44
परदहां 19
बड़राव 32
फतेहपुर मंडाव 42
दोहरीघाट 36
घोसी 20