फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   To protect from floods, stumbling blocks are being built along the Saryu river

Mau News: बाढ़ से बचाने के लिए सरयू नदी किनारे बनाए जा रहे ठोकर

Sat, 03 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
To protect from floods, stumbling blocks are being built along the Saryu river
दोहरीघाट। सिंचाई विभाग की तरफ से क्षेत्र के धनौली रामपुर गांव के पास सरयू नदी के किनारे पांच करोड़ से दो जगह अर्धचंद्राकार ठोकर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। ठोकर बनने से कस्बा सहित कई गांवों के लोगों को कटान से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बारिश में सरयू नदी क्षेत्र के धनौली रामपुर, किरतूपुर, जमीन सरहरा, लोहड़ा सहित विभिन्न गांवों में कहर बरपाती है। नदी में आए उफान से उपजाऊ जमीन नदी में विलीन हो जाती है। गत वर्ष अगस्त माह में नदी के कटान समस्या को लेकर भाजपा नेताओं ने दौरे पर आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग की तरफ से धनौली रामपुर गांव के पास सरयू नदी के किनारे पांच करोड़ से प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया। अब बाढ़ खंड आजमगढ़ की तरफ से धनौली रामपुर गांव के पास दो जगह ठोकर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्र के किसान उदयभान राय, त्रिलोकी यादव, सुमन राय, अतुल राय, गोलई यादव मनोज मौर्य, व्यासमुनि का कहना है कि बरसात के दिन में नदी में उफान आने से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इस वर्ष ठोकर बनने से समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता सूर्यकुमार ने बताया कि नदी में बाढ़ आने से पूर्व इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed