फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   To prevent malpractice in the examination, there will be an NTA branch in the district

Mau News: परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए जनपद में होगी एनटीए शाखा

Thu, 13 Mar 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
To prevent malpractice in the examination, there will be an NTA branch in the district
मऊ। एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की शाखा अब जनपद में भी होगी। समिति का कार्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिला प्रशासन को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

गत वर्ष नीट-यूजी का पेपर लीक होने के बाद विवादों के घेरे में आई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपनी व्यवस्था में फेरबदल किया है। एनटीए के जिम्मे नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट), ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेई मेन्स) मिलिट्री नर्सिंग सर्विस सलेक्शन फॉर शॉर्ट सर्विस कमीशन, ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट, सेंट्रल यूनिवर्सिटी रिक्रूटमेंट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन

परीक्षा में प्रश्नपत्र सुरक्षा से लेकर आयोजन कराने तक की पूरी जिम्मेदारी होती है। अब इसका दायरा और बढ़ाते हुए राज्य स्तर का नोडल माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को बनाया गया है। समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सचिव, सदस्य के रुप में जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि जनपदवार समिति गठित होनी है जो जनपद में परीक्षा की जिम्मेदारी देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed