फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   To prevent flooding preparing administration

बाढ़ रोकने के लिए तैयारी में लगा प्रशासन

Mon, 25 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 25 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
To prevent flooding preparing administration
आने वाले दिनों में बाढ़ को खतरे को देखते हुए प्रशासन चुस्त हो गया है। सोमवार को अवराडांड़ रामनगर चिऊटीडांड़ रिंग बंधे का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जायजा लिया। कटान रोकने के लिए किए जा रहे उपायों के धीमी गति से किए जाने पर जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड आजमगढ़ के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन



अवराडांड़ रामनगर चिऊटीडांड़ रिंग बंधे पर हो रही कटान जारी रहने से घाघरा के तटवर्ती इलाकों के लोगों की धड़कन तेज हो गई है। कटान जारी रहने से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, शाही मस्जिद, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला और मुक्तिधाम पर  संकट के बादल मंडराने लगता है। 
विज्ञापन



तटवर्ती इलाकों धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, चिऊंटीडांड़, लामी, तारनपुर, कादीपुर, हरधौली, बहादुरपुर, बुढावर, पतनई, सरयां, ठिकरहिया, नगरीपार, रसूलपुर, सूरजपुर सहित दर्जनों गांवों पर खतरा रहता है। ग्रामीणों द्वारा अवैध बालू खनन की शिकायत पर डीएम ने अवराडांड़ रामनगर चिऊटीडांड़ रिंग बंधे का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 डीएम ने बालू खनन के मामले में बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता की जमकर क्लास ली। कटान रोकने के हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया। एडीएम समीर वर्मा, एसडीएम साहब लाल, अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed