फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Till now one lakh people have been vaccinated in the district

जिले में अबतक एक लाख लोगों को लग चुका है टीका

Fri, 14 May 2021 09:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Till now one lakh people have been vaccinated in the district
मऊ। जिले में अब तक एक लाख 10 हजार लोगों को कोरोना टीका की पहली डोज लग चुकी है। इनमें 30 हजार लोगों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग पांचवें चरण में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

जिले की आबादी 25 लाख से अधिक है। बीते वर्ष मार्च से कोरोना से 7575 लोग संक्रमित हो चुकें हैं जबकि 53 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण बढ़ते देख अप्रैल से टीका लगवाने के लिए लोग प्रेरित हुए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ। पहले चरण में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। इसमें आठ हजार से ज्यादा हेल्थवर्करों का टीकाकरण किया गया। दूसरे चरण में 18 हजार फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। जबकि तीसरे चरण में 60 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण किया गया। वर्तमान में बीते एक अप्रैल से 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। चार माह में एक लाख दस हजार लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। इसमें करीब 30 हजार लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी है। वर्तमान में प्रतिदिन 1500 से 2000 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार, बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार को यह ग्राफ 2500 से 3000 हजार तक पहुंच जाता है। बताया कि पांचवें चरण में प्रदेश के सात जिलों में युवाओं का टीकाकरण हो रहा है। शासन का निर्देश मिलने पर जिले में भी युवाओं का टीकाकरण किया जाएगा। कहा कि जिले में चार हजार वैक्सीन का स्टॉक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed