फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thrown out of house for not getting bike as dowry, case filed against seven including husband

Mau News: दहेज में बाइक न मिलने पर घर से निकाला, पति सहित सात पर केस

Thu, 05 Sep 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Thrown out of house for not getting bike as dowry, case filed against seven including husband
थाना क्षेत्र के घिचौरा लाडनपुर निवासी महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।महिला ने आरोप लगाया कि दहेज में अपाचे बाइक न मिलने पर उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम घिचौरा लाडनपुर निवासी खुशबू चौहान ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व रामप्रसाद चौहान निवासी घिचौरा लाडनपुर से हुई है। बताया कि शादी के समय उसके मायके वालों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। बावजूद इसके पति, सास, ससूर, ननद दहेज में अपाचे बाइक और दो लाख नकदी और मांग रहे थे। न मिलने पर ताना देकर उसे प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले जब उसने अपने पति से कहा कि उसके पिता इस मांग को पूरा नहीं कर सकते तो पति रामप्रसाद, देवर अनीस और विनोद, ससुर रामजीत, सास, ननद ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed