फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thrown out of home for dowry just eight months after marriage

Mau News: निकाह के आठ माह बाद ही दहेज के लिए घर से निकाला

Tue, 23 Jul 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Thrown out of home for dowry just eight months after marriage
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सोहबत बगदासी मुहल्ला निवासी महिला की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट मामले में पुलिस ने सोमवार को पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार चिरैयाकोट नगर के सोहबत बागदासी मुहल्ला निवासी इजहार खान की बेटी जिकराबानो का निकाह चार दिसंबर 2023 को महतवाना मुहल्ला निवासी अकररातुल्ला खान पुत्र हमजा खान के साथ हुआ था। निकाह के बाद कम दहेज मिलने पर ससुराल के लोग ताना मारते और तरह तरह से प्रताड़ित करते थे। पांच लाख रुपया और बुलेट नहीं देने पर पति, ससुर और दो ननद ने रविवार को मारपीट कर उसे घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed