फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Through an advocate, Mukhtar K appealed to the court for high-class facilities in the jail

अधिवक्ता के जरिए मुख्तार के ने कोर्ट से लगाई जेल में उच्च श्रेणी की सुविधा की गुहार

Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Through an advocate, Mukhtar K appealed to the court for high-class facilities in the jail
मऊ। जिला सत्र न्यायालय के गैंगेस्टर कोर्ट में लंबित मुख्तार अंसारी के मामले में बुधवार को उनके वकील दरोगा सिंह ने मुख्तार की तरफ से प्रार्थना पत्र दिया। इसमें दरोगा सिंह ने मुख्तार की तरफ से कोर्ट से गुहार लगाई कि वो बांदा जेल में निरुद्घ है, उन्हे जेल मैनुअल के अनुसार उच्च श्रेणी की सुविधा प्रदान कराई जाए। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 10 जून की तिथि नियत किया है।
विज्ञापन

दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में आरोपी बांदा जेल में निरुद्घ मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने कोर्ट को बताया है कि मुख्तार अंसारी न्यायिक अभिरक्षा में बांदा जेल में निरुद्घ है। जेल मैनुअल के अनुसार जेल में निरुद्ध बंदियों की श्रेणी का निर्धारण करते समय विचार किए जाने के लिए जिन आधारों को मानदंड बनाया जाता है। उसके अनुसार मुख्तार अंसारी पूर्णरुप से उच्च श्रेणी के बंदी की सुविधा प्राप्त करने के हकदार हैं। क्योंकि मुख्तार अंसारी विचाराधीन बंदी हैं।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन तथा ग्रेजुएट भी हैं, इसके अलावा वो आयकरदाता हैं। इसके साथ ही पिछले 25 वर्षों से उत्तर प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्य की हैसियत से लाखों जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में जेल मैनुअल के अनुसार मुख्तार अंसारी को उच्च श्रेणी का बंदी घोषित करते हुए जेल अधीक्षक बांदा को निर्देशित किया जाए कि वो उन्हे उच्च श्रेणी की सुविधा प्रदान करें। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने गुरुवार 10 जून की तिथि नियत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed