{"_id":"5ec945b78ebc3e90a65423ea","slug":"three-thousand-migrants-descended-from-five-trains-from-different-provinces-mau-news-vns5263934152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग प्रांतों से आई पांच ट्रेनों से उतरे तीन हजार प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग प्रांतों से आई पांच ट्रेनों से उतरे तीन हजार प्रवासी
विज्ञापन
मऊ। प्रवासियों को लेकर गैर प्रांतों से लगातार ट्रेनों का आने का दौर जारी है। इससे पूर्व शुक्रवार व शनिवार को चार ट्रेनें मऊ जंक्शन पर पहुंची। इन ट्रेनों से 3,963 प्रवासी स्टेशन पर उतरे। प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें परिवहन निगम की बसों से गतंव्य स्थान को रवाना कर दिया गया।
शनिवार की भोर करीब पांच बजे दिल्ली से 551 प्रवासियों को लेकर श्रमिक स्पेशल मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची। इसके दो घंटे बाद गुजरात के वापी से विशेष श्रमिक ट्रेन 378 प्रवासियों को लेकर पहुंची। वहीं दोपहर 2.30 बजे नोएडा से 342 प्रवासी उतरे। इसके अलावा एक घंटे बाद 3.30 बजे लुधियाना से 1232 प्रवासियों को लेकर श्रमिक एक्प्रेस पहुंची।
इससे पहले शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मुंबई के बोरवली से 1460 प्रवासियों को लेकर श्रमिक ट्रेन मऊ जंक्शन पहुंची। ट्रेनों के पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक ददनराम, आरपीएफ प्रभारी डीके राय, जीआरपी प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी की मानीटरिंग में जवानों ने एक-एक कोच से प्रवासियों को बाहर निकाला, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों ने प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद प्रवासियों को भोजन का पैकेट, पानी देकर रोडवेज बसों से रवाना किया गया।