फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three thieves caught stealing submersible pump

सबमर्सिल पंप चुराते तीन चोर पकड़े गए

Tue, 22 Mar 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three thieves caught stealing submersible pump
इंदारा/कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआर गांव में मंगलवार की भोर में सबमर्सिबल पंप की चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को गश्त में निकली पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस चोरों की निशानदेही पर गत दिनों दुर्गा मंदिर में भी चोरी में शामिल रहना बताया। पुलिस ने तीनों को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के महुआर गांव निवासी अनूप सिंह के घर के बाहर सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है। मंगलवार की भोर में तीन चोर पंप को खोलकर भागने की फिराक में थे। इसी दौरान गश्त में निकले थानाध्यक्ष हरेराम मौर्य हमराहियो संग वहां पहुंच गए। पुलिस को देख तीनों भागने लगे लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चलाकि पकड़े गए चोर
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी रजनीश, संदीप और मुन्ना हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब पकड़े गए युवकों से कड़ाई से जब पूछताछ की गई तो सभी ने सबमर्सिबल पंप चोरी की बात स्वीकार कर लिया।पुलिस तीनो को पकड़ कर थाने लायी और क्षेत्र में हो रही चोरियों के बावत पूछताछ किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चोरों ने बताया कि एक महीने पहले इंदारा में स्थित दुर्गा मंदिर का ताला तोड़ कर प्रतिमा के आभूषण चुरा लिए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed