{"_id":"602d5c2d8ebc3ee9356bf687","slug":"three-students-hoisted-the-gold-medal-after-winning-mau-news-vns5752787166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल हासिल कर फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल हासिल कर फहराया परचम
विज्ञापन
मऊ। दुनिया में जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है सफलता उसी का कदम चूमती है इसे सच कर दिखाया है रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के बस्ती खिरिया स्थित रामधारी चौहान पीजी कालेज के तीन विद्यार्थियों ने। तीन छात्रों ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 24वां दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले को गौरवांवित किया।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीनों छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कालेज के तीन छात्रों को गोल्ड मेडल मिलने पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के बस्ती खिरिया स्थित रामधारी चौहान पीजी कालेज में बीए की छात्रा पूजा सिंह ने 80.27 प्रतिशत अंक हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया। पूजा सिंह का कहना था कि शिक्षक बनकर देश सेवा करुंगी। अपने कामयाबी का श्रेय माता पिता तथा कालेज के प्राध्यापकों तथा महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेश चौहान को दिया है। इसी क्रम में बीएससी के छात्र सूर्यकांतेश चौहान ने 78.5 प्रतिशत अंक हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया। छात्र सूर्यकांतेश चौहान का कहना था कि उच्च शिक्षा हासिल कर प्रोफसर बनकर छात्रों को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य करूंगा। सफलता का श्रेय माता पिता सहित महाविद्यालय परिवार को दिया है। महाविद्यालय के एमए के छात्र गौरव सिंह ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया। छात्र गौरव सिंह का कहना था कि जेआरएफ क्वालीफाई कर पीएचडी कर प्रोफेसर बनने का सपना है। कालेज से तीन छात्रों को गोल्ड मिलने पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में उत्साह का माहौल है। कालेज के प्रबंधक सुरेश चौहान का कहना था कि कालेज में शैक्षिक माहौल बेहतर होने से छात्रों को गोल्ड मेडल मिला है। छात्रों को मिली कामयाबी से विद्यार्थियों में मेडल पाने की ललक बढ़ेगी।
गजाला परवीन ने एमए उर्दू विषय में पाया गोल्ड
मऊ। नगर के मूदनपुरा सोनिया बाड़ा निवासी तथा गोपीनाथ पीजी कालेज की छात्रा गजाला परवीन ने एमए उर्दू विषय में सर्वाधिक नंबर प्राप्त कर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मेें गोल्ड मेडल हासिल किया है। गजाला ने बीए, एमए, बीएड की पढ़ाई की है।गजाला परवीन की इस सफलता पर गोपीनाथ पीजी कालेज के संरक्षक राकेश तिवारी, प्रबंधक शिवम त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. सुधा व सालिम अंसारी आदि ने बधाई दिया है।