फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three sculptures stolen from the Temple of ashtadhatu in mau

शिवमंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी

Thu, 15 Dec 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 15 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्टेट गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोर अष्टधातु की राधा-कृष्ण एवं काली की तीन मूर्तियां एवं अन्य चांदी की पूजा सामग्री आदि उठा ले गए। रात में मंदिर से ही कुछ दूरी पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों से चोरों की भिड़ंत भी हुई। पुलिस ने घने कोहरे के बीच एक चोर को पकड़ भी लिया है और उसके आधार पर अन्य चोरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने कुछ मूर्तियां बरामद भी कर ली है, लेकिन अभी मामले के खुलासे पर चुप्पी साधे हुए है। तीनों मूर्तियां रसूलपुर स्टेट जमींदार परिवार के पूर्वजों द्वारा कई सौ साल पहले स्थापित कराई  ई बताई जा रही हैं। इस संबंध में पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


 
थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्टेट गांव में जमींदार परिवार की कृष्णा सिंह बबुनी के पूर्वजों द्वारा गांव में प्राचीन शिव मंदिर की स्थापना की गई है। यहां शिवलिंग के अलावा लगभग डेढ़ फुट की तीन अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित हैं। मूर्तियां बेशकीमती बताई जा रही है। यहां पर पूजा पाठ के लिए गांव के ही चंद्रभूषण पुजारी भी तैनात किए गए हैं। नित्य की भांति बुधवार की शाम को वह मंदिर का ताला बंद करके घर चले गए। रात में चोर आए और मंदिर का ताला तोड़कर उसमें रखी राधा-कृष्ण एवं काली की मूर्ति उठा ले गए। मंदिर से चांदी की बांसुरी सहित डमरू आदि भी गायब हैं। रात में ही चोर जब चोरी के बाद बाइक से जा रहे थे तो वहा से कुछ दूरी पर गश्त कर रहे रसूलपुर चौकी के सिपाहियों ने उन्हें देखा। पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर चोर इधर उधर भागने लगे। कोहरे का लाभ उठाकर कई चोर फरार हो गए पर पुलिस ने एक को पकड़ लिया।
विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने चोर को पकड़कर कुछ मूर्तियां एवं चांदी की बांसुरी आदि भी बरामद कर ली है, लेकिन अभी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो सुबह वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुजारी ने इसकी सूचना वाराणसी रह रहे जमींदार परिवार की रसूलपुर स्टेट कृष्णा सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद वह भी गांव के लिए रवाना हो र्गइं। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि शिव मंदिर से  चोरी की घटना का खुलासा जल्द ही पुलिस करेगी। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है कि वह गायब मूर्तियां अष्टधातु की है या नहीं। इसमें कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed