फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three ponds of the city will be rejuvenated, ghats and parks will be built.

Mau News: नगर के तीन पोखरों का होगा कायाकल्प, बनेंगे घाट और पार्क

Fri, 19 Jan 2024 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Three ponds of the city will be rejuvenated, ghats and parks will be built.
मऊ। नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में बने पोखरे-पोखरियों को अतिक्रमण से बचाने के साथ उनके अस्तित्व को उनके रूप में विकसित करने के प्रयास में जुटी है। इसीक्रम में नगर विकास मंत्री के पैतृक गांव काझा खुर्द सहित नगर के तीन पोखरों को विशेष सुंदरीकरण के लिए चिह्नित कर इसकी योजना शासन को भेजा है। इसके तहत इन जगहों पर पोखरों को करीब ढाई करोड़ रूपये की लागत से न केवल कायाकल्प कर इसे घाट के रूप में तब्दील किया जाएगा, बल्कि यहां पार्क, ओपन जिम के साथ पाथवे भी तैयार किया जाएगा। इससे पहले नगर पालिका द्वारा नौ पोखरों को अमृत सरोवर योजना के तहत सुंदरीकरण का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरूण कुमार द्वारा अतिक्रमण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पोखरों-पोखरियों को अतिक्रमण से मुक्त करने के साथ उन्हें सुंदरीकरण कराने का निर्देश निकायों को दे रखा है। इसीक्रम में नगर पालिका द्वारा नगर के निजामुद्दीनपुरा, अक्षार तथा नगर विकासमंत्री एके शर्मा के पैतृक ग्राम काझा में बने पोखरों को चिह्नित कर यहां सुंदरीकरण की योजना तैयार की गई है। नगर पालिका द्वारा निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला तथा अक्षार में करीब दो करोड़ तो काझा गांव में करीब 50 लाख रूपये की लागत से कायाकल्प करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि यह योजना पोखरों को उनके मूल अस्तित्व में रखते हुए उनके कायाकल्प का कार्य कराया जाएगा। इसके तहत तीनों जगहों पर पोखरों को घाटों के तर्ज पर संवारने का कार्य होगा। इसमें आकर्षक सीढि़यां, बीच में हाईमास्ट लाइट, पार्क, जिसमें बच्चों के लिए झूले, बेंच, बैठने के लिए हट, वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सबमर्सिबल, प्लेटफॉर्म, फेंसी गेट, हाई मास्ट लाइट और ड्रेन सिस्टम जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। बताया कि इस योजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है, स्वीकृति मिलते ही इसको लेकर आगे की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed