फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three overhead tanks and seven new tube wells will be installed in Nagar Panchayat Madhuban

Mau News: नपं मधुबन में लगेंगे तीन ओवरहेड टैंक और सात नए नलकूप

Mon, 21 Apr 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three overhead tanks and seven new tube wells will be installed in Nagar Panchayat Madhuban
मधुबन। शीघ्र ही नगर पंचायत के लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। शासन की तरफ से तीन ओवरहेड टैंक और सात नए नलकूप लगाए जाएंगे। साथ ही 75 किमी पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत में पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जल निगम की ओर से 17.32 करोड़ से तीन ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे।
ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए नगर पंचायत चेयरमैन आरती मल्ल और प्रतिनिधि प्रशांत मल्ल ने भूमि पूजन किया।
पांती में 1100 किलोलीटर, खीरीकोठा में 375 किलोलीटर, उसुरी में 600 किलोलीटर क्षमता होगी। साथ ही सात नए नलकूप भी लगाए जाएंगे। पूरे नगर पंचायत के 15 वार्ड में लगभग 75 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा लगभग 16 किलोमीटर डक्टाइल आइरन पाइप बिछाई जाएगी। एक मास्टर कंट्रोल यूनिट होगी।
विज्ञापन

जिससे नगर पंचायत के पांच हजार आठ सौ 98 घरों को कनेक्शन मिलेगा। जल निगम की ओर से ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रोजेक्ट को पूरा कराने के लिए 2026 तक कुल 18 महीने समय निर्धारित है। नगर पंचायत चेयरमैन आरती मल्ल ने बताया कि नई पाइप लाइन से लीकेज की समस्या नहीं होगी। नगर पंचायतों में ओवरहेड टैंक के जरिए पेयजलापूर्ति होने से नगर पंचायतवासियों को शुद्ध पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed