{"_id":"594416a34f1c1bf14b8b4665","slug":"three-overbridge-and-two-tamasas-will-be-in-the-same-color","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ओवरब्रिज और दो तमसा पुुल होंगे एक ही रंग में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ओवरब्रिज और दो तमसा पुुल होंगे एक ही रंग में
Fri, 16 Jun 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुल के निरीक्षण के दौरान टूटी रेलिंग के बाबत अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते डीएम ऋषिरेंद्र कुमार।
Link Copied
मऊ शहर का सुंदरीकरण करके उसकी सुंदरता को चार चांद लगाया जाएगा। जनपद मुख्यालय के तीनों ओवरब्रिजों और तमसा नदी पर बने दोनों पुलों को एक रंग में रंगा जाएगा। डिजाइनदार रंगों में इनकी रंगाई करके इन्हें सुंदर बनाया जाएगा। पुलों और और ओवरब्रिजों तथा उन पर लगे बिजली के खंभों को एक ही सुंदर लुक दिया जाएगा। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने इस दिशा में शुक्रवार को पहल कर दी। डीएम ने शहर के विभिन्न चौराहों एवं आरओबी तथा पुलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विद्यासागर यादव को निर्देश दिया कि तमसा नदी के पुल के रेलिंग को तत्काल ठीक करा लें।डीएम ने उन्हें कहा कि जिला मुख्यालय पर तीन आरओबी औरतमसा नदी के दो पुलों को समान रंग से रंगाई करके कलरफुल डिजाईन के साथ रंगरोगन करें । डीएम ने कहा कि पुलों पर लगाए गए विद्युत खंभों को भी उसी रंग में रंगा जाए। अधिशासी अधिकारी ने तमसा नदी पर भीटी में पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।