फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three more new patients met in Kasimpur Pokhari Mohalla

कासिमपुर पोखरी मुहल्ला में मिले तीन और नए मरीज

Sun, 21 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three more new patients met in Kasimpur Pokhari Mohalla
मऊ। रविवार को शाम दूसरे चरण में आई रिपोर्ट में तीन ओर पॉजीटिव केस आए है। यह तीनों मामले नगर के मुंशीपुरा के कासिमपुर पोखरी मुहल्ले में मिले हैं। मरीजों में एक महिला भी शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि तीनों मरीज बीते बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजीटिव मिले अस्पताल के संपर्क में आए थे। तीनों मरीजों को प्रशासन ने कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

बताते चले कि बीते बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में कासिमपुर पोखरी निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव मिला था। उसके गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने के चलते कासिमपुर पोखरी मुहल्ले के साथ अस्पताल को सील कर हॉटस्पॉट बना दिया गया है। बीते शुक्रवार को सैंपलिंग टीम ने कासिमपुर पोखरी मुहल्ले से 40 लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा था।
विज्ञापन

रविवार की शाम को आई रिपोर्ट में एक 40 वर्षीय महिला और दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। इस तरह से कासिमपुर पोखरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार पहुंच गई।जिस पर 250 मीटर हॉटस्पॉट को बढ़ाते हुए रविवार को 500 मीटर कर दिया गया है। नगर के हॉटस्पॉट क्षेत्र के छोटी रहजनिया में रविवार को 35 वर्षीय महिला कोरोना पॉजीटिव मिली है।इसके साथ छोटी रहजनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 हो गई। बीते 18 जून को मुंबई से लौटे 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed