फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   three hundred unknown students in the family

बवाल में 10 नामजद और तीन सौ अज्ञात छात्रों पर केस

Sun, 17 Sep 2017 10:48 PM IST
mau news
mau news Updated Sun, 17 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के टाउन इंटर कालेज के पास शनिवार को ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में अलग-अलग लोगों द्वारा कुल चार मुकदमा दर्ज कराया गया है। बवाल के दौरान रोडवेज की दो बसें फूंकने और  एक बस को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में रोडवेज बस के तीन चालकों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी क्रम में स्थानीय कोतवाली प्रभारी ने भी पूरी घटना में दस को  नामजद करने  के अलावा तीन सौ अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शनिवार को मार्ग दुर्घटना में ट्रक से कुचलकर एक निजी विद्यालय के छात्र की मौत के बाद हुए बवाल में रोडवेज बस को फूंकने और तोड़फोड़ की घटना में अंबेडकर डिपो की बस संख्या यूपी 50 बीटी 4564 के चालक जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी चंदन तिवारी ने बस जलाने के आरोप में अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसी क्रम में बस संख्या यूपी 50 एफ 3389 के चालक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी योगेंद्र यादव की तहरीर पर दर्जनों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तीसरा मुकदमा भी जौनपुर डिपो में संविदा पर तैनात यूपी 62 टी 6272 के चालक गोंडा जनपद के करनैलगंज ग्रामीण क्षेत्र निवासी शैलेंद्र मौर्या की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पूरी घटना मारपीट, तोड़फोड़, बस और ट्रक जलाने, पत्थरबाजी, और पुलिस पर हमला करने के आलावा चक्काजाम और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कोतवाल रामकृपाल त्रिवेदी ने दस नामजद और ढा़ई तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल श्री त्रिवेदी ने बताया कि विडियो फुटेज और अन्य फोटो के माध्यम से अभी तक पूरी घटना में बवाल के लिए 10 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। इसके आलावा बवाल करने वाले अन्य छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed