फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three girl students riding a bicycle injured in collision between two vehicles one died in hospital in mau

Mau: दो वाहनों की टक्कर से साइकिल सवार तीन छात्राएं घायल, अस्पताल में एक की मौत, मौके पर मची थी चीखपुकार

Wed, 18 Oct 2023 05:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Oct 2023 05:34 PM IST
सार

मऊ जिले के भटौली मोड़ के पास बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल से घर लौट रही साइकिल सवार छात्रा को कार ने टक्कर मार दी। कार के पीछे-पीछे चल रही मैजिक अनिंयत्रित होकर पलट गई। घटना में साइकिल सवार दो छात्राएं चपेट में आकर घायल हो गईं। 

विज्ञापन
Three girl students riding a bicycle injured in collision between two vehicles one died in hospital in mau
अस्पताल पहुंचे छात्राओं के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में भटौली मोड़ के पास बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दर्दनाक हादसा हुआ। दो वाहनों की टक्कर से साइकिल सवार तीन स्कूली छात्राएं घायल हो गईं। इनमें से एक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो की हालत गंभर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद पहली टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरा वाहन वहीं पलट गया था।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने पलटे वाहन को उठा लेकर थाने ले गई।

विज्ञापन


रानीपुर थाना के एक निजी विद्यालय से स्कूल की छुट्टी होने के बाद करजौली निवासी कक्षा 10 की छात्रा मधु (15), मु़हम्मदाबाद गोहना कोतवाली के एकौना गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा आंचल (15) और साधना (18) साइकिल से घर जा रही थीं। अभी तीनों भटौली मोड़ के पास पहुंचीं थी कि पीछे से आ रही कार ने एक छात्रा को जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


कार के टक्कर के बाद पीछे से आ रही मैजिक भी अनियंत्रित होकर दो अन्य छात्राओं के ऊपर पलट गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घायल छात्राएं कराह रहीं थीं। मौके पर जुटे लोगों ने आननफानन तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने रानीपुर थाना के करजौली निवासी मधु (15) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आंचल और साधना (18) को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना से छात्राओं के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

कार की टक्कर से जान गंवाने वाली छात्रा मधु भाई राहुल और तीन बहनों कविता, अमिता और उजाला में सबसे छोटी थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक तीनों छात्रों के परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed