{"_id":"604bb5a88ebc3ec39d61389f","slug":"three-days-later-one-was-found-infected-mau-news-vns5795732117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद एक संक्रमित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद एक संक्रमित मिला
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ ऐसे तो बेहद कम है, लेकिन दस दिनों के अंदर कोरोना संक्रमण का ग्राफ शून्य से एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। बीते तीन दिनों से शून्य का ग्राफ का सिलसिला शुक्रवार को एक मरीज के मिलने पर टूट गया। इस तरह से इस सप्ताह तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। उधर देश के दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बीते नवबंर से लगातार कम होता जा रहा है। आंकड़ों पर गौर करे तो जहां बीते अक्तूबर में 366 मरीज मामले थे, वहीं नवबंर में मरीजों की संख्या 114, जबकि दिसंबर में 104 संक्रमित मिले। वहीं जनवरी में यह संख्या 19 रही। वहीं बीते महीने में यह संख्या नौ तक सिमट कर रह गई थी। जब इस माह के शुरुवाती चार दिनों तक एक भी मरीज नहीं मिले थे।लेकिन इसके बाद 5 तथा 6 मार्च को लगातार दो मरीज मिले।इसके बाद बीते 11 मार्च तक कोई मरीज नहीं मिला, लेकिन शुक्रवार को 5 सौं से अधिक जांच रिपोर्ट में 30 वर्षीय युवक संक्रमित मरीज मिला। उधर एक सप्ताह के भीतर तीन मरीज मिलने से कोरोना फ्री हो चुके जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अब तक जिले में कुल 3017 मरीज मिल चुके हैं, इसमें 2975 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जबकि संक्रमण से 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले में तीन सक्रिय मरीज है। इसमें दो मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है।
तीन लाख से अधिक लोगों की हो चुकी हैं जांच
मऊ।जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर बीते अप्रैल माह से लेकर शुक्रवार तक तीन लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।एंटीजेन से 1 लाख 81 हजार 563 लोगों की जांच की गई। इसमें 1649 लोग संक्रमित मिले।जबकि 1 लाख 42 हजार 164 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा जा चुका है। जिसमें 1 लाख 42 हजार 52 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 1 लाख 40 हजार 745 की रिपोर्ट निगेटिव रही।वहीं अब भी 3हजार 17 संदिग्धों की रिपोर्ट आना शेष है।