फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three days after the toilets do not go

तीन दिन में शौचालय नहीं बने तो मुकदमा

Fri, 31 Aug 2018 10:44 PM IST
mau
mau Updated Fri, 31 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Three days after the toilets do not go
शौचालय जल्दी बनवाने के लिए निर्देश देते नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी और एडीएम - फोटो : mau
दो अक्तूबर तक जिला को ओडीएफ घोषित करना है, इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। उसने शौचालय न बनवाने वाले 58 लाभार्थियों को चेताया कि यदि तीन दिन में शौचालय नहीं बनाया गया तो उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शुक्रवार को दो वार्डों में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ऐसे लाभार्थियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा 42 वार्डो में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 5560 शौचालय निर्माण कराना हैं, लेकिन केवल अभी तक 1600 शौचालय निर्माण ही शत प्रतिशत हो सका है। जबकि 2100 का कार्य प्रगति पर है। ऐसे में 2 अक्तूबर तक नगर का ओडीएफ हो पाना अंसभव नजर आ रहा है। उधर शुक्रवार को एडीएम डीपी पाल, नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी और ईओ संजय मिश्रा सुबह 8 बजे वार्ड 16 के कोल्हाड़ गांव और वार्ड 5 के शहीद सुदामा राजभर बस्ती पहुंचे और लाभार्थियों द्वारा योजना के तहत बनाए जा रहे शौचालय निर्माण कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान दोनों जगहों पर 58 लाभार्थियों द्वारा योजना के तहत पहली किस्त लेने के बाद कार्य न शुरू करने पर फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने की चेतावनी दी। जिस पर लाभार्थियों द्वारा माफी मांगते हुए निर्माण शुरू कराने के आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


इस पर अधिकारियों ने नोटिस की बात को हटाते हुए उन्हें चेतावनी दी कि वह तीन दिन में शौचालय निर्माण करा लें नहीं तो उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उधर, समीक्षा के बाद दोनों जगहों पर चौपाल लगाकर अधिकारियों ने वार्ड वासियों को स्वच्छता मिशन योजना के साथ दूसरी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नरेश कुमार, वार्ड सभासद मनोज, आशीष मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed