{"_id":"58cc253f4f1c1b6e2132afcd","slug":"three-constables-got-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों सिपाही जमानत पर छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों सिपाही जमानत पर छूटे
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं सत्र न्यायालय बलिया से पेशी के बाद कानपुर सेंट्रल जेल वापस जाते समय इंदारा रेलवे स्टेशन से पुलिस कर्मियों को असलहा सटाकर कैदी को छुड़ाने के मामले में सुरक्षा में लगे तीनों सिपाहियों को शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह ने तीनों सिपाहियों की जमानत अर्जी गुरुवार की देर शाम स्वीकार कर लिया था। सिपाहियों के परिजन शुक्रवार को कचहरी पहुंच गए और जमानत की औपचारिकता पूरी कराई।
बता दें कि बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी बबलू उर्फ मिथिलेश पुत्र हरदेव एक मामले में कानपुर सेंट्रल जेल में बंद है। बबलू के विरुद्ध बलिया में कई मामले विचाराधीन हैं। जिसमें पेशी के लिए वहां से तीन पुलिसकर्मी मुर्रा जनपद मैनपुरी निवासी पतरैल सिंह पुत्र अंतराम और जगबीर सिंह पुत्र नेहाल सिंह तथा मेरठ जनपद के डुमर निवासी विकास कुमार लेकर बलिया आए हुए थे।
वहां से पेशी के बाद उत्सर्ग ट्रेन से वापस कानपुर जा रहे थे कि बुधवार की मध्य रात्रि में इंदारा रेलवे स्टेशन के पास पुलिसकर्मियों को असलहा सटाकर कैदी को उसके साथी छुड़ा ले गए। इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जीआरपी पुलिस ने तीनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया था।