फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three arrested including a Rajasthan resident Muslim couple who got married with money

रुपये लेकर शादी कराने वाले राजस्थान निवासी मुसलिम दंपती सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 08 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including a Rajasthan resident Muslim couple who got married with money
शहर कोतवाली क्षेत्र में शीतला मंदिर में एक युवती से शादी कराने वाले राजस्थान निवासी मुस्लिम दंपती सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शादी कराने के लिए युवक से मुसलिम दंपती रुपये लिए थे और युवती के मायके वालों को भी रुपये दिए गए थे। मुस्लिम दंपती भी अपना नाम पता गलत बता रहे थे। मंदिर परिसर में इन्हें देख और रुपये के लेन देन की बात सुनकर वहां मौजूद लोगों को शंका हुई। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिस युवती से शादी हुई थी वर बलिया जिले की रहने वाली है। शहर के शीतला मंदिर परिसर में वृहस्पतिवार को एक युवती की शादी कराई गई। जिस युवक से शादी कराई गई वह अपना नाम घनश्याम बता रहा था। घनश्याम से रुपये के लेन देन को लेकर वहां मौजूद एक महिला से कुछ बातचीत हो रही थी। युवक ने बताया कि उसने शादी के लिए मध्यस्थता करने वाली राजस्थान निवासी महिला को डेढ़ लाख रुपये दिया था। वह महिला भी साथ आई थी। महिला से रुपये के लेनदेन की बात सुनकर लोगों को शंका हुई। लोगों ने उनसे पूछ ताछ शुरु कर दिया। शादी के लिए रुपये लेकर मध्यस्थता करने वाली महिला अपना धर्म छिपाकर छद्मनाम बता रही थी। मामला संदिग्ध देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस इन्हें कोतवाली ले गई। वहां पूछताछ के दौरान पता चला कि मुस्लिम दंपती रुपये लेकर युवती की शादी करा रहे थे। महिला अपना नाम पता गलत बता रही थी और शहर के मुंशीपुरा मुहल्ला की निवासी बता रही थी। पुलिस ने युवती से शादी करने वाले घनश्याम पुत्र मोहनलाल, निवासी डांगावास थाना मेड़वा सिटी जिला नादौड़ राजस्थान तथा शादी कराने वाले मुु.सौफी पुत्र मजलुद्दीन और उसकी पत्नी रेशमा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। जिस युवती से शादी कराई गई थी वह बलिया जिले के पूर की निवासी बताई गई। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी है।इस बाबत प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार का कहना था कि मामला संदिग्ध देख तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed